नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पचगामा गांव में दो परिवारों के बीच चल रहे विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मेसकौर गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार अमर ज्योति कुमार के यहां काम करता है। दोनों परिवारों के बीच विवाद और मारपीट की जानकारी मिलने के बाद वह बीच-बचाव करने पहुंचा था। इसी दौरान गोली चल गई और गोली का छर्रा सोनू कुमार के हाथ में लग गया। हालांकि, गोली आर-पार निकल जाने की बात बताई जा रही है। विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सोनू कुमार को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अमर ज्योति कुमार और छोटू कुमार के परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। गोली लगने की जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं – थाना प्रभारी स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी पुराने विवाद को घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और गोली चलने की परिस्थितियों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। इधर, घटना को लेकर नेमदारगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन गोली लगने की जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस गोली चलने और युवक के घायल होने की बात की भी जांच कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पचगामा गांव में दो परिवारों के बीच चल रहे विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मेसकौर गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार अमर ज्योति कुमार के यहां काम करता है। दोनों परिवारों के बीच विवाद और मारपीट की जानकारी मिलने के बाद वह बीच-बचाव करने पहुंचा था। इसी दौरान गोली चल गई और गोली का छर्रा सोनू कुमार के हाथ में लग गया। हालांकि, गोली आर-पार निकल जाने की बात बताई जा रही है। विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सोनू कुमार को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अमर ज्योति कुमार और छोटू कुमार के परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। गोली लगने की जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं – थाना प्रभारी स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी पुराने विवाद को घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और गोली चलने की परिस्थितियों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। इधर, घटना को लेकर नेमदारगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन गोली लगने की जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस गोली चलने और युवक के घायल होने की बात की भी जांच कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

