दरभंगा- निजी क्लीनिक में ओटी असिस्टेंट की संदिग्ध मौत:सफाईकर्मी ने कमरे में जमीन पर देखा शव, पश्चिम बंगाल का था मृतक; 7 महीने से काम कर रहा था

दरभंगा- निजी क्लीनिक में ओटी असिस्टेंट की संदिग्ध मौत:सफाईकर्मी ने कमरे में जमीन पर देखा शव, पश्चिम बंगाल का था मृतक; 7 महीने से काम कर रहा था

दरभंगा के रहमगंज स्थित एक निजी क्लीनिक में बीती रात करीब सात महीने से ओटी असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे मनोज उरांव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर का रहने वाला बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इधर, परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि मनोज उरांव रात करीब 11 बजे क्लीनिक परिसर स्थित अपने कमरे में गया था। इसके बाद रात में किसी अन्य व्यक्ति के कमरे में प्रवेश करने की बात सामने नहीं आई। सुबह करीब 8 बजे सफाईकर्मी कमरे में पहुंचा तो मनोज का शव पड़ा मिला। इसके बाद क्लीनिक में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सदर एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस ने क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की है। फुटेज में मनोज रात करीब 11 बजे कमरे के अंदर (रिकवरी रूम) जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद कमरे में किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश करने की जानकारी अभी तक फुटेज में नहीं मिली है। सुबह करीब 8 बजे सफाईकर्मी के कमरे में जाने के बाद शव मिलने की बात सामने आई है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक सैंपल कलेक्ट किए हैं। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के ब्लड सैंपल को भी जांच के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच से मौत के कारणों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम एसडीपीओ ने बताया कि मनोज के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन पश्चिम बंगाल से दरभंगा के लिए रवाना हो चुके हैं, लेकिन अभी पहुंचे नहीं हैं। शव को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस फिलहाल विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के पहुंचने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी। जांच में यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि दुर्घटना है। क्लीनिक प्रबंधन ने जानकारी देने से किया इनकार घटना के संबंध में जब मीडिया ने निजी क्लीनिक के प्रबंधन और चिकित्सक से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उन्होंने मामले पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने भी फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं बताया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच, सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। दरभंगा के रहमगंज स्थित एक निजी क्लीनिक में बीती रात करीब सात महीने से ओटी असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे मनोज उरांव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर का रहने वाला बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इधर, परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि मनोज उरांव रात करीब 11 बजे क्लीनिक परिसर स्थित अपने कमरे में गया था। इसके बाद रात में किसी अन्य व्यक्ति के कमरे में प्रवेश करने की बात सामने नहीं आई। सुबह करीब 8 बजे सफाईकर्मी कमरे में पहुंचा तो मनोज का शव पड़ा मिला। इसके बाद क्लीनिक में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सदर एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस ने क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की है। फुटेज में मनोज रात करीब 11 बजे कमरे के अंदर (रिकवरी रूम) जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद कमरे में किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश करने की जानकारी अभी तक फुटेज में नहीं मिली है। सुबह करीब 8 बजे सफाईकर्मी के कमरे में जाने के बाद शव मिलने की बात सामने आई है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक सैंपल कलेक्ट किए हैं। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के ब्लड सैंपल को भी जांच के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच से मौत के कारणों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम एसडीपीओ ने बताया कि मनोज के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन पश्चिम बंगाल से दरभंगा के लिए रवाना हो चुके हैं, लेकिन अभी पहुंचे नहीं हैं। शव को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस फिलहाल विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के पहुंचने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी। जांच में यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि दुर्घटना है। क्लीनिक प्रबंधन ने जानकारी देने से किया इनकार घटना के संबंध में जब मीडिया ने निजी क्लीनिक के प्रबंधन और चिकित्सक से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उन्होंने मामले पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने भी फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं बताया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच, सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *