श्यामलाल शर्मा ने जीते 4 पदक:मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम, कस्बा बेवर पहुंचने पर हुआ स्वागत

श्यामलाल शर्मा ने जीते 4 पदक:मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम, कस्बा बेवर पहुंचने पर हुआ स्वागत

श्यामलाल शर्मा ने तैराकी प्रतिस्पर्धाओं में चार पदक जीते हैं। एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक पाकर लौटे श्यामलाल का कस्बा बेवर में स्वागत किया गया। कहा जाता है कि बढ़ती उम्र भी किसी के जज्बे और हौसले को कम नहीं कर सकती। ऐसा ही जज्बा कस्बा बेवर में खिलाड़ी गैस सर्विस का संचालन कर रहे अंतरराष्ट्रीय तैराक श्यामलाल शर्मा में देखने को मिलता है। उन्होंने स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हरियाणा स्विमिंग एसोशियन द्वारा गुरुग्राम में आयोजित 22वीं नेशनल मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग कर चार पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप 11 सितंबर से 13 सितंबर तक आयोजित की गई थी। तैराकी प्रतिस्पर्धा में उन्होंने 50 मीटर ब्रेथ स्ट्रोक में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दो रजत तथा 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में तृतीय स्थान प्राप्त कर एक कांस्य पदक प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय तैराक श्यामलाल शर्मा की उम्र सत्तर वर्ष की हो चुकी है लेकिन उनका जज्बा आज भी युवाओं जैसा है। उन्होंने इस बार 2026 की स्विमिंग चैंपियनशिप में भी एक स्वर्ण, दो रजत तथा एक कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उनके नगर आगमन पर सोमवार दोपहर नगरवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *