झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन:सत्र के हंगामेदार होने के आसार, विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरने की बनाई रणनीति

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन:सत्र के हंगामेदार होने के आसार, विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरने की बनाई रणनीति

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का सोमवार को तीसरा दिन है। आज सत्र में अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। महज पांच कार्य दिवसों‎ वाला यह सत्र बेहद छोटा है, लेकिन जेपीएससी के मुद्दे पर ‎इसके काफी हंगामेदार होने के पूरे आसार‎ हैं। भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि जेपीएससी जेएसएससी मामले में आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर हम सरकार को झुकने के लिए विवश करेंगे। सोमवार को विधानसभा के बाहर छात्र घेराव करेंगे जबकि सदन में हम लोग सरकार को घेरेंगे। 16 दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं पर सरकार अपने हट पर अड़ी हुई है। सदन में पहले भी भाजपा ने छात्रों के आंदोलन पर सरकार का लगातार ध्यान आकृष्ट कराया है। शुक्रवार को भी विपक्ष ने किया था हंगामा वहीं, शुक्रवार को सत्र शुरू होने पर विपक्ष ने सदन में वेल में आकर नारेबाजी की। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने जेपीएससी में हुई धांधली के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इसके बाद सदन की कार्रवाही साढ़े 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद सदन की कार्रवाही पुन: शुरू की गई। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 8399 करोड़ रुपए का अनुपुरक बजट पेश किया। इसके बाद सदन की कार्रवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने की हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग शुक्रवार को सत्र शुरू होने के पहले सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने जेपीएससी और जेएसएससी में हुई धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने कहा-छात्र लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं। उनकी जो मांग है, वहीं हमारी भी मांग हैं। सरकार पेपर लीक नहीं, पेपर बेच रही है। उन्होंने हेमंत सोरेन हाय-हाय के नारे लगाए। हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की। वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा-जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है। कौन सी जॉब कितने में बिक रहा है, सभी को यह पता है। राहुल गांधी को हेमंत सोरेन से बात करनी चाहिए। अगर हेमंत सोरेन उनकी नहीं सुन रहे हैं तो उन्हें सरकार से अलग होना चाहिए। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का सोमवार को तीसरा दिन है। आज सत्र में अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। महज पांच कार्य दिवसों‎ वाला यह सत्र बेहद छोटा है, लेकिन जेपीएससी के मुद्दे पर ‎इसके काफी हंगामेदार होने के पूरे आसार‎ हैं। भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि जेपीएससी जेएसएससी मामले में आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर हम सरकार को झुकने के लिए विवश करेंगे। सोमवार को विधानसभा के बाहर छात्र घेराव करेंगे जबकि सदन में हम लोग सरकार को घेरेंगे। 16 दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं पर सरकार अपने हट पर अड़ी हुई है। सदन में पहले भी भाजपा ने छात्रों के आंदोलन पर सरकार का लगातार ध्यान आकृष्ट कराया है। शुक्रवार को भी विपक्ष ने किया था हंगामा वहीं, शुक्रवार को सत्र शुरू होने पर विपक्ष ने सदन में वेल में आकर नारेबाजी की। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने जेपीएससी में हुई धांधली के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इसके बाद सदन की कार्रवाही साढ़े 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद सदन की कार्रवाही पुन: शुरू की गई। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 8399 करोड़ रुपए का अनुपुरक बजट पेश किया। इसके बाद सदन की कार्रवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने की हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग शुक्रवार को सत्र शुरू होने के पहले सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने जेपीएससी और जेएसएससी में हुई धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने कहा-छात्र लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं। उनकी जो मांग है, वहीं हमारी भी मांग हैं। सरकार पेपर लीक नहीं, पेपर बेच रही है। उन्होंने हेमंत सोरेन हाय-हाय के नारे लगाए। हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की। वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा-जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है। कौन सी जॉब कितने में बिक रहा है, सभी को यह पता है। राहुल गांधी को हेमंत सोरेन से बात करनी चाहिए। अगर हेमंत सोरेन उनकी नहीं सुन रहे हैं तो उन्हें सरकार से अलग होना चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *