झांसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शुक्रवार देर रात सदर थाना प्रभारी का ट्रांसफर कर दिया। उप निरीक्षक अरुण कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से सदर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। बताया जा रहा है कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। इसी को देखते हुए यह ट्रांसफर किए गए। इससे पहले शैलेंद्र सिंह गुरसराय थाना प्रभारी थे। 31 जुलाई को तत्कालीन एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने ट्रांसफर करते हुए उनको सदर थाने की जिम्मेदारी दी थी। शैलेंद्र सिंह इससे पहले कोतवाली समेत अन्य थानों में प्रभारी रह चुके हैं।

