चंदौली जिले के बाजिदपुर गांव की ज्योति किरण ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। ग्रेजुएशन और जीएनएम कोर्स के बाद उन्होंने कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षण लिया। साल 2022 में ज्योति ने शुभम आजीविका स्वयं सहायता समूह बनाया। अब तक वह 14 समूह बना चुकी हैं, जिनके जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ा रही हैं। उनका मानना है कि महिलाओं को भी पुरुषों की तरह आत्मनिर्भर बनना चाहिए ताकि वे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें। ज्योति ने अपना सिलाई सेंटर भी खोला है। यहां वह रोजाना दो शिफ्ट में 22 महिलाओं और किशोरियों को सिलाई का प्रशिक्षण देती हैं। कई महिलाओं को रोजगार मिला उनके सेंटर पर स्कूल ड्रेस से लेकर कुर्ती तक तैयार होते हैं, जिससे कई महिलाओं को रोजगार भी मिला है। ज्योति किरण अपने माता-पिता की चार संतानों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर यह काम शुरू किया। उनकी यह सोच अब कई महिलाओं और किशोरियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

