मथुरा में अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के तीसरे दिन शनिवार को अग्रवाटिका में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। वहीं श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर का समापन हुआ। रक्तदान शिविर में करीब 60 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ सर्जन डॉ. अंकित अग्रवाल और रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि जेपी डायग्नोस्टिक के निदेशक डॉ. दीपक अग्रवाल और खेरागढ़ के पूर्व विधायक महेश चंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अग्रवाल सभा के प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने बताया कि श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय में आयोजित शिविर में करीब 300 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें लगभग 150 मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन किए गए। मरीजों को फल, चश्मे और दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके बाद सुबह 11 बजे अग्रवाटिका में रक्तदान शिविर शुरू हुआ। शिविर के प्रायोजक कुंजीलाल रामबाबूलाल मित्तल बूरेवाला ट्रस्ट की अर्चना और महावीर प्रसाद मित्तल रहे, जबकि संयोजन जुगल किशोर अग्रवाल बैंक वाले ने किया। मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल और अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलते हुए अग्रवाल समाज जनसेवा के कार्यों में जुटा है। ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों को लाभ मिलता है और नई पीढ़ी में भी सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना विकसित होती है। सभी अग्रबंधुओं को समाजसेवा के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रमोद गर्ग कसेरे, योगेश बंसल कागजी, राजकुमार अग्रवाल, धीरज गोयल, संदीप अडूकी, अतुल अग्रवाल, हरिओम मांट वाले, कृष्ण मुरारी सर्राफ, शिव कुमार अग्रवाल, मुकेश गर्ग, किशोर मित्तल, रोहित एटा, मनोज कड़े वाले, महेश चंद एडवोकेट, गोपाल दास काजू वाले, प्रवीन सर्राफ, गौरांग सिंघल, मनीष अग्रवाल, मनीष चौधरी, राजेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे।

