कानपुर में टीबी उन्मूलन शिविर:120 लोगों की हुई जांच, निःशुल्क दवाएं भी बांटीं

कानपुर में टीबी उन्मूलन शिविर:120 लोगों की हुई जांच, निःशुल्क दवाएं भी बांटीं

कानपुर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आरोग्य क्लीनिक, 106 चन्द्रनगर, लाल बंगला में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 120 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज की मोबाइल मेडिकल क्लीनिक टीम ने कार्यक्रम में सहयोग किया। नीमा फोरम कानपुर नगर की सचिव डॉ. वंदना पाठक ने लोगों से टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच व उपचार कराने की अपील की। शिविर में ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, छाती का एक्स-रे, लंबाई-वजन और पोषण स्तर की जांच की गई। इसके अलावा आंखों की रोशनी, रंगों की पहचान और सुनने की क्षमता का भी परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञ रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) मुनीश रस्सोगी, विश्वदीप मिश्रा, डॉ. अनुराग मिश्रा, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. मोहित और स्वाती अग्रवाल सहित स्वास्थ्यकर्मी व शिक्षक मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ टीबी के प्रति जागरूक करना रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *