जालंधर की कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:बस स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, एक बस को टक्कर भी मारी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जालंधर की कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:बस स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, एक बस को टक्कर भी मारी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में चोर बस स्टैंड से बस भगाकर ले गया। बस जालंधर की कंपनी श्री हरगोबिंदपुर की है। जब ये हादसा हुआ तो ड्राइवर घर गया था। एक अन्य बस के ड्राइवर ने जब अज्ञात को बस ले जाते देखा तो नंगे पैर ही पीछे दौड़ लगा दी लेकिन चोर एक अन्य बस को टक्कर मारते हुए तेजी से बस को ले गया।
ड्राइवर ने बताया कि 29 अगस्त की रात बस स्टैंड के अंदर बस खड़ी की थी। चोर तड़के आया और बस को ले गया। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह लगभग 4:40 बजे बस का कंडक्टर अड्डे पर पहुंचा। अन्य बस ड्राइवरों ने उसे शिकायत दी कि उसकी बस का ड्राइवर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर तेजी से बस भगा ले गया है।
जब कंडक्टर ने ड्राइवर से संपर्क किया तो पता चला कि वह घर पर ही था, जिसके बाद बस चोरी होने का खुलासा हुआ। चोर बस को भगाते समय स्टैंड पर खड़ी अन्य बसों को भी नुकसान पहुंचा गया। सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित मिंटू (जालंधर निवासी, मालिक) और कंडक्टर पवन कुमार ने बताया कि गुरु हरगोविंद नाम की यह पीले रंग की बस (नंबर PB 10 DH 5157) रोजाना की तरह रात 8:00 बजे स्टैंड पर खड़ी की गई थी।
कंडक्टर रात 8:30 बजे बस को लॉक करके घर चला गया था। सुबह करीब 4:00 से 4:15 बजे के बीच चोर बस ले उड़ा। पीड़ितों ने तुरंत पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है और बस की तस्वीरें पुलिस को सौंप दी हैं।
सामने बने फ्लाईओवर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ितों ने आशंका जताई है कि चोर इस बस से कोई बड़ा हादसा या आपराधिक वारदात न अंजाम दे दे, इसलिए पुलिस जल्द से जल्द बस को बरामद करे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *