जागेश्वर कॉरिडोर:पहला चरण पूरा, अब दूसरे में विद्यालय-धर्मशाला और पार्किंग

जागेश्वर कॉरिडोर:पहला चरण पूरा, अब दूसरे में विद्यालय-धर्मशाला और पार्किंग

बांदकपुर में प्रस्तावित जागेश्वर कॉरिडोर का निर्माण अब दूसरे चरण में पहुंच गया है। पर्यटन विकास निगम की करीब 100 करोड़ रुपए की इस परियोजना को पांच चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में फैकल्टी एरिया, गौशाला, फैसिलिटी सेंटर, हॉल और मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में विद्यालय भवन, धर्मशाला और पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दूसरे चरण के लिए करीब 12 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया था। इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एजेंसी का चयन भी कर लिया गया है। अब वर्क ऑर्डर जारी होना बाकी है। प्रोजेक्ट अधिकारी आकाश अवस्थी ने बताया कि दूसरे चरण का टेंडर फाइनल हो गया है। जल्द ही काम शुरू होगा। 200 से ज्यादा लोगों को नोटिस : कॉरिडोर निर्माण के लिए मंदिर क्षेत्र और आसपास से अतिक्रमण हटाना भी चुनौती बना हुआ है। प्रशासन अब तक 200 से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन कार्रवाई बाकी है। अतिक्रमण हटने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परियोजना का भूमिपूजन किया था। पहले चरण में 5.95 करोड़ खर्च : परियोजना के पहले चरण में करीब 5 करोड़ 95 लाख 61 हजार रुपए की लागत से फैकल्टी एरिया, गौशाला, फैसिलिटी सेंटर, हॉल और मुख्य गेट का निर्माण कराया गया है। विद्यालय निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण परियोजना में करीब दो साल की देरी हुई। दूसरे टेंडर की प्रक्रिया में भी तकनीकी खामियों के चलते लगभग छह माह लगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *