11 होटलों पर छापा मारकर जब्त किए 15 गैस सिलेंडर

11 होटलों पर छापा मारकर जब्त किए 15 गैस सिलेंडर

बड़वानी| घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले होटल और खाद्य प्रतिष्ठान खाद्य विभाग की जांच के दायरे में आए हैं। शुक्रवार को शहर के 11 प्रतिष्ठानों पर जांच कर टीम ने 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इनमें भरे, खाली और आंशिक रूप से भरे सिलेंडर शामिल हैं। जब्त सामग्री की कीमत 33 हजार रुपए है। जिला आपूर्ति विभाग भरत जमरे ने बताया जांच में शिवशंकर होटल से सबसे 5 घरेलू सिलेंडर मिले। इनमें 2 खाली और 3 आंशिक रूप से भरे थे। भारत बेंजो पाइंट, सांवरिया टी स्टाल, सावन पावभाजी, खाटू श्याम पावभाजी, मां गंगा पानीपुरी, मां भगवती भेलपुरी चाट सेंटर, दिलखुश पानीपुरी सेंटर, नूडल्स मंचुरियन नीरज होटल, ओम सांईराम पावभाजी और कृष्ण मोमोज होटल से एक-एक घरेलू सिलेंडर जब्त किए। सभी 11 प्रतिष्ठानों से जब्त किए गए सिलेंडरों के मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जांच दल में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भूरमल बामने शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *