उदयपुर दीपावली-मेले में पलक मुच्छल के गानों पर झूमे युवा:टाउन हॉल में ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ से सजी शाम, समय से पहले भरा पांडाल

उदयपुर दीपावली-मेले में पलक मुच्छल के गानों पर झूमे युवा:टाउन हॉल में ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ से सजी शाम, समय से पहले भरा पांडाल

उदयपुर के टाउन हॉल में चल रहे नगर निगम के दीपावली मेले में शुक्रवार की शाम बॉलीवुड की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के नाम रही। मेले के तीसरे दिन आयोजित सिंगर नाइट में पलक ने अपनी सुरीली आवाज में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मी गाने सुनाए। पलक को करीब से देखने और सुनने के लिए युवाओं में जबरदस्त क्रेज दिखा। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही सांस्कृतिक पंडाल भर गया। देर रात तक शहरवासी मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर और तालियां बजाकर उनके गानों पर झूमते रहे। वहीं, मेले के चौथे दिन शनिवार को मंच स्थानीय कलाकारों के नाम रहेगा। ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ से हुई शुरुआत, युवाओं ने मिलाए सुर शुक्रवार रात जैसे ही पलक मुच्छल मंच पर आईं तो पूरे पंडाल में बैठे युवाओं ने जोरदार हूटिंग और तालियों से उनका स्वागत किया। दर्शकों के इस जोश का जवाब पलक ने फिल्म ‘एमएस धोनी’ के अपने सबसे पॉपुलर गीत ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ गाकर दिया। फेमस गाने सुनाए इसके बाद उन्होंने ‘आशिकी-2’ के सुपरहिट गाने ‘चाहूं मैं या ना’ और ‘मेरी आशिकी’ सुनाकर माहौल को रोमांटिक बना दिया। जब उन्होंने ‘तेरे संग यारा’, ‘सनम तेरी कसम’ और ‘लापता’ जैसे गीत गाए, तो पंडाल में मौजूद युवा भी उनके साथ सुर से सुर मिलाकर गाने लगे। ‘जुम्मे की रात’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ पर जमकर लगे ठुमके रोमांटिक गानों के बाद पलक ने जब फिल्म ‘किक’ का फास्ट ट्रैक ‘जुम्मे की रात है’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ गाया तो दर्शक अपनी कुर्सियों से खड़े होकर नाचने लगे। युवाओं के साथ-साथ परिवार के साथ मेले में आए लोगों ने भी इन गानों पर खूब ठुमके लगाए और अपने मोबाइल में इस शाम को कैद किया। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाले रखा। कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली पलक मुच्छल ने ‘बागी-2’ और ‘काबिल’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में हिट गाने दिए हैं। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में इंडियन आइडल फेम सिंगर अंजन गुहा ने भी अपने धमाकेदार गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी समेत राठौड़ रहे मौजूद दीपावली मेला के तीसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एसपी अमृता दुहन और दैनिक भास्कर (प्रिंट) के संपादक नवल सक्सेना अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शनिवार को उदयपुर के स्थानीय कलाकार दिखाएंगे हुनर महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि मेले के चौथे दिन शनिवार की शाम उदयपुर की स्थानीय प्रतिभाओं के नाम रहेगी। शहर के उभरते हुए कलाकार मंच पर सिंगिंग, डांस और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। शहर के कलाकारों को बड़ा मंच देने के लिए नगर निगम ने यह दिन लोकल टैलेंट के लिए रखा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *