Abhijeet Dipke Post for Diljit Dosanjh after Delhi Concert: पॉपुलर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपने गानों और शानदार लाइव कॉन्सर्ट्स के चलते दुनियाभर में छाए हुए हैं। बीती रात 30 अक्टूबर को दिल्ली में दिलजीत का एक भव्य कॉन्सर्ट हुआ, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इस कॉन्सर्ट के बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, इसी बीच ‘सीजेपी’ (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिलजीत दोसांझ के नाम एक खुला नोट लिखा है। इस नोट में उन्होंने सिंगर के लिए अपने पुराने जुड़ाव, उनके काम की तारीफ और अतीत में हुई एक बात पर अपनी भावनाओं को खुलकर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिंगर की उन्हें एक टिप्पणी से दुख पहुंचा था।
अभिजीत दीपके ने दिलजीत दोसांझ को लेकर किया पोस्ट, लिखा- आपकी टिप्पणी ने मुझे तकलीफ पहुंचाई

