जयपुर एयरपोर्ट पर दिखे सिंगर जस्सी गिल और बब्बल राय:जस्सी फैन के कहने पर मास्क हटाकर बोले-‘ये देखो, मैं ही हूं’, दोनों लाइव देंगे परफाॅर्मेंस

जयपुर एयरपोर्ट पर दिखे सिंगर जस्सी गिल और बब्बल राय:जस्सी फैन के कहने पर मास्क हटाकर बोले-‘ये देखो, मैं ही हूं’, दोनों लाइव देंगे परफाॅर्मेंस

पंजाबी संगीत के लोकप्रिय सिंगर जस्सी गिल और बब्बल राय जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए पहुंचे हैं। जस्सी गिल ब्लैक मास्क लगाए दिखाई दिए, जबकि बब्बल राय कूल अंदाज में नजर आए। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय जस्सी गिल का एक फैन के साथ हुआ मजेदार संवाद भी चर्चा का विषय बन गया। जस्सी गिल जब एयरपोर्ट से बाहर आए तो एक प्रशंसक ने उनसे मास्क हटाने के लिए कहा। इस पर जस्सी ने मजाकिया अंदाज में पूछा, किसे दिखाना है? फिर मास्क हटाते हुए बोले-ये देखो, मैं ही हूं। उनके इस अंदाज पर वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। वहीं बब्बल राय ने जयपुर आने को हमेशा खास बताया। उन्होंने कहा कि शहर में पंजाबी संगीत को पसंद करने वाले काफी लोग हैं। वेडिंग का अपना माहौल है। यहां परफॉर्म करना हमेशा खास लगता है। बब्बल राय कोटा में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देंगे।
‘बैचमेट’ से पहचान बनाने वाले जस्सी गिल जस्सी गिल का असली नाम जसदीप सिंह गिल है। उन्होंने 2011 में अपने संगीत करियर की शुरुआत एल्बम ‘बैचमेट’ से की थी। इसके बाद ‘बैचमेट 2’ और इसके गीत ‘लांसर’ से उन्हें खास पहचान मिली। ‘बापू जमीदार’, ‘गबरू’ और ‘निकले करंट’ जैसे गीतों ने भी उन्हें पंजाबी संगीत के लोकप्रिय नामों में शामिल किया। गिल ने पंजाबी फिल्मों में अभिनय भी किया। 2014 में आई ‘मिस्टर एंड मिसेज 420’ से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद वे ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’, ‘पंगा’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आए। गायक के साथ गीतकार और अभिनेता भी हैं बब्बल राय बब्बल राय पंजाबी गायक, गीतकार और अभिनेता हैं। उनके शुरुआती संगीत सफर में ‘ऑस्ट्रेलियन छल्ला’ और ‘निक्की जेही जिंद’ जैसे गीतों ने लोकप्रियता दिलाई। उनका पहला एल्बम ‘सौ पुत्त’ था, जबकि ‘सोहनी’ और ‘गर्लफ्रेंड’ जैसे गीतों से भी उन्हें पहचान मिली। बब्बल राय ने अभिनय में भी हाथ आजमाया और ‘सिंह वर्सेज कौर’, ‘मिस्टर एंड मिसेज 420’ तथा ‘सरगी’ जैसी पंजाबी फिल्मों में काम किया। जस्सी गिल के साथ उनका संगीत सहयोग भी रहा है, जिसमें ‘जंप 2 भंगड़ा’ एल्बम शामिल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *