नवादा के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनथर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 16 लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोगों को एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करते और पत्थर चलाते हुए देखा जा रहा है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरहट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, नवादा रेफर कर दिया गया। घायलों में जादू पासवान, पिता बनवारी पासवान, विनोद पासवान, पिता जादू पासवान, दिनेश पासवान, पिता जादू पासवान और रोहित पासवान, पिता रामानन्द पासवान की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा, घटना में कई महिलाओं को भी चोटें आई हैं। गांव में जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। घटना में एक पक्ष के यदुनंदन पासवान समेत 11 लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के मुनिरक यादव समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं। जान से मारने की दी थी धमकी घटना के बाद एक पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि उनके परिवार के लोगों को लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि रात के समय घर का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की गई। इस संबंध में नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। नवादा के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनथर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 16 लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोगों को एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करते और पत्थर चलाते हुए देखा जा रहा है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरहट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, नवादा रेफर कर दिया गया। घायलों में जादू पासवान, पिता बनवारी पासवान, विनोद पासवान, पिता जादू पासवान, दिनेश पासवान, पिता जादू पासवान और रोहित पासवान, पिता रामानन्द पासवान की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा, घटना में कई महिलाओं को भी चोटें आई हैं। गांव में जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। घटना में एक पक्ष के यदुनंदन पासवान समेत 11 लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के मुनिरक यादव समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं। जान से मारने की दी थी धमकी घटना के बाद एक पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि उनके परिवार के लोगों को लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि रात के समय घर का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की गई। इस संबंध में नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

