जमुई। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चिरैया पुल के पास पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से लगभग 144 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस ने मौके से कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त की गई शराब में 185 बोतल विदेशी शराब और 29 बोतल बीयर शामिल है। उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जमुई लाई जा रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चिरैया पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में कार के अंदर छिपाकर रखी गई शराब और बीयर की खेप बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार अजीत कुमार (निवासी टाउन थाना क्षेत्र, जमुई) और विकास कुमार (निवासी फतेहपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह शराब पश्चिम बंगाल के बराकर से जमुई लाई जा रही थी। इसे जमुई टाउन और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने की योजना थी। शराब के साथ स्विफ्ट कार भी जब्त पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शराब के अवैध कारोबार में शामिल हैं। इस कार्रवाई में शराब के साथ स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है। इसमें यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप बराकर में किस व्यक्ति से खरीदी गई थी और जमुई में इसकी आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जानी थी। अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जमुई। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चिरैया पुल के पास पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से लगभग 144 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस ने मौके से कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त की गई शराब में 185 बोतल विदेशी शराब और 29 बोतल बीयर शामिल है। उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जमुई लाई जा रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चिरैया पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में कार के अंदर छिपाकर रखी गई शराब और बीयर की खेप बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार अजीत कुमार (निवासी टाउन थाना क्षेत्र, जमुई) और विकास कुमार (निवासी फतेहपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह शराब पश्चिम बंगाल के बराकर से जमुई लाई जा रही थी। इसे जमुई टाउन और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने की योजना थी। शराब के साथ स्विफ्ट कार भी जब्त पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शराब के अवैध कारोबार में शामिल हैं। इस कार्रवाई में शराब के साथ स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है। इसमें यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप बराकर में किस व्यक्ति से खरीदी गई थी और जमुई में इसकी आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जानी थी। अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

