चाईबासा में भालू के हमले में घायल किसान की मौत:वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, परिवार ने मांगा मुआवजा और नौकरी

चाईबासा में भालू के हमले में घायल किसान की मौत:वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, परिवार ने मांगा मुआवजा और नौकरी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बलांडिया गांव में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय किसान प्रधान लागुरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने चाईबासा सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार, प्रधान लागुरी शुक्रवार को किसी काम से जंगल गए थे। वहां से साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी साइकिल की चेन उतर गई। वह सड़क किनारे रुककर साइकिल की चेन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और घायल प्रधान लागुरी को तत्काल कुमारडूंगी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद चाईबासा किया गया रेफर कुमारडूंगी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायल किसान का प्राथमिक उपचार किया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया। हालांकि, चोटें गंभीर होने के कारण उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। शनिवार शाम इलाज के दौरान प्रधान लागुरी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, रविवार को चाईबासा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परिजन बोले- सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा वन विभाग मृतक के बेटे सुनील लागुरी ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद वन विभाग का कोई कर्मचारी परिवार से मिलने नहीं पहुंचा। सुनील ने कहा कि परिवार ने विभाग से सहयोग की उम्मीद की थी, लेकिन अब तक कोई अधिकारी या कर्मचारी उनके घर नहीं आया। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने की मांग भी रखी है, ताकि किसान प्रधान लागुरी की मौत के बाद परिवार के सामने पैदा हुए आर्थिक संकट को कम किया जा सके। परिजनों ने प्रशासन से मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और परिवार को जल्द राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बलांडिया गांव में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय किसान प्रधान लागुरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने चाईबासा सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार, प्रधान लागुरी शुक्रवार को किसी काम से जंगल गए थे। वहां से साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी साइकिल की चेन उतर गई। वह सड़क किनारे रुककर साइकिल की चेन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और घायल प्रधान लागुरी को तत्काल कुमारडूंगी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद चाईबासा किया गया रेफर कुमारडूंगी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायल किसान का प्राथमिक उपचार किया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया। हालांकि, चोटें गंभीर होने के कारण उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। शनिवार शाम इलाज के दौरान प्रधान लागुरी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, रविवार को चाईबासा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परिजन बोले- सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा वन विभाग मृतक के बेटे सुनील लागुरी ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद वन विभाग का कोई कर्मचारी परिवार से मिलने नहीं पहुंचा। सुनील ने कहा कि परिवार ने विभाग से सहयोग की उम्मीद की थी, लेकिन अब तक कोई अधिकारी या कर्मचारी उनके घर नहीं आया। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने की मांग भी रखी है, ताकि किसान प्रधान लागुरी की मौत के बाद परिवार के सामने पैदा हुए आर्थिक संकट को कम किया जा सके। परिजनों ने प्रशासन से मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और परिवार को जल्द राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *