कैमूर में चांद थाना पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह खुलासा हाजत में बंद कैदी से मिलने आए एक संदिग्ध के मोबाइल से हुआ। पुलिस के अनुसार, कैदी से मिलने आए आकाश कुमार की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ और मोबाइल जांच में हथियार व कारतूस की तस्वीरें-वीडियो मिले। घर से कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद आकाश ने बताया कि उसने यह हथियार बहुआरा बाजार के विकाश कुमार से खरीदा था। हथियार उसके दोस्त विवेक कुमार के नौडीहा गांव स्थित घर में रखा है। इस जानकारी पर पुलिस ने विवेक के घर छापा मारा। छापेमारी में एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने विकाश कुमार (दारुनपुर), विवेक यादव (नौडीहा) और आकाश कुमार (शिवरामपुर) को गिरफ्तार किया। हथियार के साथ तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। चांद थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई हो रही है। कैमूर में चांद थाना पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह खुलासा हाजत में बंद कैदी से मिलने आए एक संदिग्ध के मोबाइल से हुआ। पुलिस के अनुसार, कैदी से मिलने आए आकाश कुमार की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ और मोबाइल जांच में हथियार व कारतूस की तस्वीरें-वीडियो मिले। घर से कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद आकाश ने बताया कि उसने यह हथियार बहुआरा बाजार के विकाश कुमार से खरीदा था। हथियार उसके दोस्त विवेक कुमार के नौडीहा गांव स्थित घर में रखा है। इस जानकारी पर पुलिस ने विवेक के घर छापा मारा। छापेमारी में एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने विकाश कुमार (दारुनपुर), विवेक यादव (नौडीहा) और आकाश कुमार (शिवरामपुर) को गिरफ्तार किया। हथियार के साथ तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। चांद थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई हो रही है।

