पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर कुंदरुहातू के पास हुआ। मृतक की पहचान खूंटी निवासी 40 वर्षीय सुकू मुंडा के तौर पर हुई है। हादसे में ट्रक का खलासी नामजन बारला भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुकू मुंडा गुरुवार को नगड़ी स्थित राइस मिल से चावल लेकर मालवाहक ट्रक से जगन्नाथपुर जा रहा था। शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे ट्रक कुंदरुहातू के पास पहुंचा। इसी दौरान चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल टक्कर इतनी तेज थी कि चालक और खलासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से दोनों घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की जांच में चालक सुकू मुंडा के सिर और छाती में गंभीर चोटें मिलीं। उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान करीब सुबह 8 बजे सुकू मुंडा ने दम तोड़ दिया। वहीं, खलासी नामजन बारला के सिर में चोट लगी है और उसका अस्पताल में इलाज किया गया। पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर कुंदरुहातू के पास हुआ। मृतक की पहचान खूंटी निवासी 40 वर्षीय सुकू मुंडा के तौर पर हुई है। हादसे में ट्रक का खलासी नामजन बारला भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुकू मुंडा गुरुवार को नगड़ी स्थित राइस मिल से चावल लेकर मालवाहक ट्रक से जगन्नाथपुर जा रहा था। शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे ट्रक कुंदरुहातू के पास पहुंचा। इसी दौरान चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल टक्कर इतनी तेज थी कि चालक और खलासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से दोनों घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की जांच में चालक सुकू मुंडा के सिर और छाती में गंभीर चोटें मिलीं। उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान करीब सुबह 8 बजे सुकू मुंडा ने दम तोड़ दिया। वहीं, खलासी नामजन बारला के सिर में चोट लगी है और उसका अस्पताल में इलाज किया गया।

