पूर्व विधायक रघु यादव-भूपेंद्र राठी को इनेलो में नई जिम्मेदारी:नूंह रैली के बाद बनाया राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, पिता नफे सिंह रहे प्रदेशाध्यक्ष

पूर्व विधायक रघु यादव-भूपेंद्र राठी को इनेलो में नई जिम्मेदारी:नूंह रैली के बाद बनाया राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, पिता नफे सिंह रहे प्रदेशाध्यक्ष

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से आज शनिवार को संगठनात्मक गठन की नई सूची जारी हुई है। जिसमें पूर्व विधायक और पूर्व विधायक के बेटे को अहम जिम्मेदारी दी है। इसे लेकर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद संगठन में राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। दरअसल, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे चौधरी देवीलाल की जयंती पर नूंह में मनाए गए सम्मान दिवस समारोह में आयोजित की गई रैली में रेवाड़ी से पूर्व विधायक रहे रघु यादव इनेलो पार्टी में शामिल हुए थे। अब उनको राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण स्थान देते हुए राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है। साथ ही एडवोकेट गहल सिंह संधू और राजबीर उर्फ बिल्लू चंदाना को राज्य कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। वर्तमान में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी को युवा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है और उनके स्थान पर भूपेंद्र नफे सिंह राठी को युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। नफे राठी भी रहे प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी बहादुरगढ़ से दो बार विधायक और पूर्व में इनेलो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय नफे सिंह राठी के पुत्र हैं। इससे पहले इनके पिता पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई थी। नफे सिंह राठी एक बार लोकसभा चुनाव में भी रोहतक सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा नफे सिंह राठी दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं और कुश्ती संघ (भारतीय सैली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *