पाली में फूड-पॉइजनिंग से 296 बीमार, जांच के बाद डिस्चार्ज:2 मीट शॉप सीज; किराना दुकान से भी सैंपल लिए

पाली में फूड-पॉइजनिंग से 296 बीमार, जांच के बाद डिस्चार्ज:2 मीट शॉप सीज; किराना दुकान से भी सैंपल लिए

पाली शहर के नवलखा रोड पर एक दावत के दौरान खराब खाना खाने से 296 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गए। हालांकि फिलहाल सभी स्वस्थ है। बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराए गए 13 मरीजों की स्थिति में सुधार के बाद उन्हें भी छुट्टी दे दी गई है। इस बीच, घटना से हड़कंप मचने के बाद एक्शन में आई प्रशासनिक टीमों ने शनिवार को अवैध रूप से चल रही दो मीट की दुकानों को सीज किया और किराना स्टोर से सैंपल लिए। हालांकि, मिठाई की दुकानों की जांच नहीं करने पर लोगों ने विभागीय कार्यवाही पर सवाल उठाए हैं। सभी 296 मरीज स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी
बांगड़ अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार ने बताया कि शुक्रवार रात फूड पॉइजनिंग के शिकार होकर 50 बच्चों समेत कुल 296 मरीज अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से 13 गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था। अब सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है और प्राथमिक इलाज के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बिना NOC चल रहीं दो मीट दुकानें सीज
घटना की शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा और नगर निगम के डीओसी प्रभारी बादल सिंह पुलिस बल के साथ हैदर कॉलोनी पहुंचे। पीड़ित रमजान की शिकायत पर ‘हुसैन मीट एंड चिकन शॉप’ की जांच की गई, जहां कोई NOC नहीं मिली। इसके बाद दुकान को तुरंत सीज कर दिया गया। वहीं, पास में ही बिना लाइसेंस संचालित पाई गई ‘एटी मीट शॉप’ को भी सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम नवलखा रोड स्थित ‘महावीर किराना स्टोर’ पहुंची, जहां से दावत के लिए सामान खरीदा गया था। टीम ने वहां से हल्दी, घी, पिस्ता और सूजी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे। मिठाई दुकानों की जांच नहीं करने का आरोप
कार्रवाई के दौरान पीड़ित रमजान ने अधिकारियों से उन मिठाई की दुकानों की भी जांच करने की मांग की, जहां से दावत के लिए मिठाइयां खरीदी गई थीं। हालांकि, टीम मिठाई की दुकानों पर सैंपल लेने नहीं पहुंची। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि मिठाइयां हलवाई के गोदाम में ही तैयार की गई थीं और टीम ने शुक्रवार रात को ही मटन, मलाई राजभोग और कलाकंद के सैंपल ले लिए थे। हालांकि पीड़ितों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्य मिठाई शॉप्स पर जाकर विभागीय कार्यप्रणाली को संदेहास्पद बना रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *