बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब परिजनों ने इस हैवानियत का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इस हिंसक हमले में पीड़िता की दादी और चाचा गंभीर रूप से चोटिल हो गए। मामले में 11 नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
यह घटना 15 जुलाई 2026 की रात की बताई जा रही है। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर वाल्टरगंज थाना पुलिस ने 10 सितंबर को शाम 7:42 बजे मामला दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार, मुख्य आरोपी ने जबरन घर में दाखिल होकर नाबालिग छात्रा को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। बाहरी लोगों को बुलाकर दी जान से मारने की धमकी
आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बाहरी लोगों को मौके पर बुला लिया और पीड़िता के परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने इस मामले में एजाज अहमद, अली अहमद, निसार अहमद, जुबैदा खातून, साहेना, मोहम्मद हुसैन, नूरून्निशा और नबी हुसैन सहित 11 नामजद तथा जमदाशाही व मझौवामीर क्षेत्र के 5 से 10 अज्ञात रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर मानसी दहिया को जांच सौंपी गई है।

