गोविंद नगर में चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी आग:होटल कारोबारी के भवन में फाल सीलिंग का चल रहा था काम, शार्ट-सर्किट से हुआ हादसा

गोविंद नगर में चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी आग:होटल कारोबारी के भवन में फाल सीलिंग का चल रहा था काम, शार्ट-सर्किट से हुआ हादसा

गोविंद नगर में सोमवार दोपहर चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग में शार्ट–सर्किट होने से आग लग गई। धुआं उठने पर आसपास के रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहे। इलाकाई लोगों की सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंची, करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया। चौथी मंजिल पर चल रहा था निर्माण कार्य गोविंद नगर 11 ब्लॉक निवासी होटल कारोबारी जय हेमराजानी की घर के पास ही चार मंजिला बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। कारोबारी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बिल्डिंग में फाल सीलिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक शार्ट सर्किट होने से बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर आग लग गई। कुछ ही देर ने आग ने चौथी मंजिल को अपनी जद में ले लिया। मौके पर काम कर रहे मजूदरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटे बढ़ती देख वह अपनी जान बचाकर भाग निकले। धुंआ उठता देख आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी गोविंद नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन से पहुंचे फायर फाइटर्स ने करीब 30 मिनट पर आग पर काबू पाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *