बांसवाड़ा में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण में कल चार पंचायत पंचायत समितियों के सदस्य और जिला परिषद के मेंबर के लिए वोटिंग होगी। सोमवार सुबह गोविंद गुरु कॉलेज परिसर में अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। चार पंचायत समितियों बागीदौरा, गांगड़तलाई, आनंदपुरी और नाहरपुरा में 314 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए 2044 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 5 नंबवर को चारों पंचायत समितियों बागीदौरा, गांगड़तलाई, आनंदपुरी और नाहरपुरा की कुल 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग होगी। SP सुधीर जोशी ने बताया क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

