कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 3 नवंबर को ई-लॉटरी:मऊ के विकास भवन में दोपहर 12 बजे होगा चयन, किसानों की मौजूदगी जरूरी

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 3 नवंबर को ई-लॉटरी:मऊ के विकास भवन में दोपहर 12 बजे होगा चयन, किसानों की मौजूदगी जरूरी

मऊ जिले में कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान के लिए किसानों का चयन 3 नवंबर 2026 को ई-लॉटरी से होगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने दी।
ई-लॉटरी दोपहर 12 बजे विकास भवन, मऊ के सभागार में होगी। चयन प्रक्रिया में संबंधित किसानों की मौजूदगी जरूरी है।
कृषि विभाग के पोर्टल पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजनाओं के तहत किसानों ने कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों के लिए बुकिंग कराई है।
इन योजनाओं में 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले बाकी लक्ष्यों के लिए पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी से किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक होगी।
उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने संबंधित किसानों से तय समय पर बैठक स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *