गोरखपुर में बाइक से धक्का देकर महिला की हत्या:पति के साथ सगाई से घर लौटते समय वारदात हुई, बदमाशों की तलाश में पुलिस

गोरखपुर में बाइक से धक्का देकर महिला की हत्या:पति के साथ सगाई से घर लौटते समय वारदात हुई, बदमाशों की तलाश में पुलिस

गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के भरवल गांव के आगे शनिवार की रात में बाइक से जा रहे दंपती के ऊपर बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों के धक्के से बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की गिरने से मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अचानक मारा धक्का, सड़क पर गिर गई महिला
बेलीपार के मलांव गांव निवासी संतोष पांडेय शनिवार को अपनी पत्नी मीरा पांडेय (54) के साथ गोरखपुर में एक मैरिज हाउस में मायके की एक युवती की सगाई में गए थे। वहां से रात 10 बजे पति-पत्नी बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। वह भरवल गांव के आगे ही पहुंचे थे कि एक रेसर बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति पीछे से आए। आरोप है कि बाइक सवारों ने उनकी पत्नी को धक्का मार दिया। इससे मीरा सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। संतोष ने घटना के तुरंत बाद गांव में रहने वाले अपने चचेरे भाई को फोन कर सूचना दी। इसके बाद चचेरे भाई घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन मीरा को जिला अस्पताल गोरखपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तीन बेटियों की मां थी मीरा
54 वर्षीय मीरा की मौत से परिवार में मातम पसरा है। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी श्वेता गुरुग्राम में रहती हैं। मां की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पति की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों के पकड़े जाने पर वारदात की वजह सामने आएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *