गिद्दड़बाहा में बेटे ने पिता की किरपान से हत्या की:बहस के बाद वारदात; 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

गिद्दड़बाहा में बेटे ने पिता की किरपान से हत्या की:बहस के बाद वारदात; 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

गिद्दड़बाहा में पारिवारिक विवाद के बाद एक बेटे ने कथित तौर पर अपने 75 वर्षीय पिता की किरपान से हत्या कर दी। मृतक की पहचान बख्शीश सिंह पुत्र साधू सिंह के रूप में हुई है। वह शहर की राम शरणम वाली गली में रहते थे। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। मृतक की पत्नी जसपाल कौर के अनुसार, बख्शीश सिंह और उनके बेटे के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद बेटे ने किरपान से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय जसपाल कौर, उनके पति, बेटा और तीन पोतियां घर में मौजूद थीं। जसपाल कौर ने बताया कि उनकी बहू कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी। वह अपनी तीन बेटियों को घर पर छोड़ गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलने पर गिद्दड़बाहा के डीएसपी जतिंदर सिंह चोपड़ा और थाना प्रभारी परविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि बुजुर्ग की हत्या उनके बेटे ने की है। पुलिस के मुताबिक, मामले में परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *