बदायूं में बंदर के कूदने से दीवार गिरी:मलबे में दबकर 58 साल के बुजुर्ग राजपाल की जान गई

बदायूं में बंदर के कूदने से दीवार गिरी:मलबे में दबकर 58 साल के बुजुर्ग राजपाल की जान गई

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के आजमपुर बिसौरिया गांव में शनिवार रात दुखद घटना हुई। यहां घेर में साफ-सफाई कर रहे 58 साल के पप्पू उर्फ राजपाल के ऊपर बंदर के कूदने से कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और तुरंत दातागंज के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी जान चली गई। राजपाल की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि राजपाल अविवाहित थे और अपने छोटे भाई के साथ खेतीबाड़ी करते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *