दरभंगा के बाजितपुर थाना क्षेत्र के विधिपुर गांव में पत्नी की हत्या के आरोपी रामसुफल चौपाल उर्फ कारी चौपाल का इलाज पुलिस अभिरक्षा में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में चल रहा है। पुलिस ने उसे बहेड़ी थाना क्षेत्र की भच्छी पंचायत स्थित उसके ससुराल से बेसुध हालत में बरामद किया था। फिलहाल वह बोलने की स्थिति में नहीं है। मारपीट की सूचना पर ससुराल पहुंची पुलिस बाजितपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया, पुलिस को सूचना मिली थी कि रामसुफल चौपाल अपने ससुराल गया था, जहां उसके साथ मारपीट कर उसे पकड़कर रखा गया है। सूचना के बाद पुलिस भच्छी पंचायत पहुंची। वहां रामसुफल बेसुध हालत में मिला और कुछ बोल नहीं पा रहा था। पुलिस उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे DMCH रेफर कर दिया। फिलहाल, अस्पताल में उसका इलाज जारी है। होश में आने के बाद होगी कानूनी कार्रवाई थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के होश में आने और बयान देने की स्थिति में होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी की हत्या कर फरार होने का आरोप पुलिस के मुताबिक, रामसुफल चौपाल पर 29-30 जुलाई की रात अपनी पत्नी प्रमिला देवी (करीब 35 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। आरोप के मुताबिक, उसने प्रमिला देवी का सिर धड़ से अलग कर दिया था और शव घर में छोड़कर फरार हो गया था। इस मामले में बाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब आरोपी के ससुराल से बेसुध हालत में मिलने के बाद पुलिस उसकी निगरानी में इलाज करा रही है। मामले में उसके बयान और आगे की जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा के बाजितपुर थाना क्षेत्र के विधिपुर गांव में पत्नी की हत्या के आरोपी रामसुफल चौपाल उर्फ कारी चौपाल का इलाज पुलिस अभिरक्षा में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में चल रहा है। पुलिस ने उसे बहेड़ी थाना क्षेत्र की भच्छी पंचायत स्थित उसके ससुराल से बेसुध हालत में बरामद किया था। फिलहाल वह बोलने की स्थिति में नहीं है। मारपीट की सूचना पर ससुराल पहुंची पुलिस बाजितपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया, पुलिस को सूचना मिली थी कि रामसुफल चौपाल अपने ससुराल गया था, जहां उसके साथ मारपीट कर उसे पकड़कर रखा गया है। सूचना के बाद पुलिस भच्छी पंचायत पहुंची। वहां रामसुफल बेसुध हालत में मिला और कुछ बोल नहीं पा रहा था। पुलिस उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे DMCH रेफर कर दिया। फिलहाल, अस्पताल में उसका इलाज जारी है। होश में आने के बाद होगी कानूनी कार्रवाई थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के होश में आने और बयान देने की स्थिति में होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी की हत्या कर फरार होने का आरोप पुलिस के मुताबिक, रामसुफल चौपाल पर 29-30 जुलाई की रात अपनी पत्नी प्रमिला देवी (करीब 35 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। आरोप के मुताबिक, उसने प्रमिला देवी का सिर धड़ से अलग कर दिया था और शव घर में छोड़कर फरार हो गया था। इस मामले में बाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब आरोपी के ससुराल से बेसुध हालत में मिलने के बाद पुलिस उसकी निगरानी में इलाज करा रही है। मामले में उसके बयान और आगे की जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

