गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बने लुटरे:बरेली में ऑटो लूटा, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बने लुटरे:बरेली में ऑटो लूटा, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

बरेली में महंगे शौक पूरे करने और गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के लिए ऑटो लूटने वाले दो युवकों को भोजीपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया ऑटो, 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस और आधार कार्ड की रंगीन प्रति बरामद की है। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को सुभाषनगर निवासी सग्गन ने भोजीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट कर ऑटो लूट लिया। मामले की जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार तड़के सेमीखेड़ा-बरौर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की। यहां से विशाल उर्फ छोटू और भारत रत्न को गिरफ्तार किया गया। दोनों सेमीखेड़ा, थाना देवरनिया के रहने वाले हैं। लोहे के बाट से हमला, गमछे से दबाया गला पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी शिवम उर्फ डब्बीलाल के साथ मिलकर ऑटो लूटने की योजना बनाई थी। इसके बाद तीनों ने सिटी स्टेशन से जादौपुर जाने के लिए ऑटो बुक किया। रास्ते में सुनसान जगह देखकर आरोपियों ने चालक पर लोहे के बाट से हमला किया और गमछे से उसका गला दबाया। इसके बाद चालक को सड़क पर गिराकर ऑटो लेकर फरार हो गए। दुकानों में छिपाकर रखा था लूटा हुआ ऑटो पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लूटे गए ऑटो को अपनी दुकानों में छिपाकर रखा था। शनिवार को वे ऑटो को ठिकाने लगाने के लिए निकले थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार थे और महंगे शौक पूरे करने व गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने ऑटो लूटने की योजना बनाई। तमंचा-कारतूस बरामद, तीसरा आरोपी फरार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ऑटो रिक्शा नंबर UP 25 JT 0829, 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और आधार कार्ड की रंगीन प्रति बरामद की है। हथियार बरामद होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। फरार आरोपी शिवम उर्फ डब्बीलाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *