भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी मधवापुर के जवानों ने सोमवार रात 330 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। बाकी तस्कर अंधेरे में नेपाल की ओर भाग गए। मधवापुर के एसीएन से सूचना मिलने के बाद मुख्य आरक्षी (सामान्य) प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में नाका दल बनाया गया। दल सीमा पर गश्त और निगरानी कर रहा था। इस दौरान सीमा स्तंभ संख्या 296 से करीब 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में कुछ लोग सिर पर सामान लेकर नेपाल से भारत की ओर आते दिखे। एसएसबी जवानों को देखकर वे सामान फेंककर नेपाल की ओर भागने लगे। जवानों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि बाकी लोग अंधेरे में भाग गए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सीतामढ़ी जिले के चरौत थाना क्षेत्र के भंताबारी गांव और पोस्ट के विमलेश मुखिया के रूप में हुई है। तलाशी में 300 एमएल की नेपाली सोफी शराब की 330 बोतलें मिलीं। इनकी कुल मात्रा 99 लीटर बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में विमलेश ने बताया कि वह शराब की खेप नेपाल के पटेली से बिहार के सीतामढ़ी जिले ले जा रहा था। उसने कहा कि वह इसे कोरियर के रूप में पहुंचाने वाला था। एसएसबी जब्त शराब और विमलेश को जब्ती सूची के साथ आगे की कार्रवाई के लिए मधवापुर थाना पुलिस को सौंप रही है। प्रभारी अपर थानाध्यक्ष चांद रसीद अंसारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी मधवापुर के जवानों ने सोमवार रात 330 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। बाकी तस्कर अंधेरे में नेपाल की ओर भाग गए। मधवापुर के एसीएन से सूचना मिलने के बाद मुख्य आरक्षी (सामान्य) प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में नाका दल बनाया गया। दल सीमा पर गश्त और निगरानी कर रहा था। इस दौरान सीमा स्तंभ संख्या 296 से करीब 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में कुछ लोग सिर पर सामान लेकर नेपाल से भारत की ओर आते दिखे। एसएसबी जवानों को देखकर वे सामान फेंककर नेपाल की ओर भागने लगे। जवानों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि बाकी लोग अंधेरे में भाग गए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सीतामढ़ी जिले के चरौत थाना क्षेत्र के भंताबारी गांव और पोस्ट के विमलेश मुखिया के रूप में हुई है। तलाशी में 300 एमएल की नेपाली सोफी शराब की 330 बोतलें मिलीं। इनकी कुल मात्रा 99 लीटर बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में विमलेश ने बताया कि वह शराब की खेप नेपाल के पटेली से बिहार के सीतामढ़ी जिले ले जा रहा था। उसने कहा कि वह इसे कोरियर के रूप में पहुंचाने वाला था। एसएसबी जब्त शराब और विमलेश को जब्ती सूची के साथ आगे की कार्रवाई के लिए मधवापुर थाना पुलिस को सौंप रही है। प्रभारी अपर थानाध्यक्ष चांद रसीद अंसारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

