बड़हिया के कॉलेज गंगा घाट पर रविवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे 65 वर्षीय रामप्रकाश सिंह उर्फ मंडू सिंह की तलाश सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। वार्ड नंबर-7 निवासी रामप्रकाश का दो दिन की खोज के बाद भी पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रामप्रकाश रविवार को स्नान करने घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। लोगों ने बड़हिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाकर तलाश शुरू कराई। SDRF की टीम ने रविवार देर शाम तक गंगा में खोजबीन की, लेकिन रामप्रकाश का पता नहीं चला। सोमवार को भी टीम ने घाट पर तलाशी अभियान चलाया। काफी देर तक खोजने के बाद भी सफलता नहीं मिली। परिजन रविवार रातभर कॉलेज गंगा घाट पर बैठे रहे। सोमवार को भी वे घाट पर मौजूद थे। SDRF की टीम के अभियान खत्म कर लौटने के बाद भी परिजन वहीं बैठे रहे। उन्हें रामप्रकाश के मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद से बड़हिया पुलिस मौके पर मौजूद है। घाट पर स्थानीय लोगों का आना-जाना भी जारी है। वही अभी भी ग्रामीण और परिवार के सदस्य शव की बरामदगी को लेकर घाट पर बैठे हुए हैं। बड़हिया के कॉलेज गंगा घाट पर रविवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे 65 वर्षीय रामप्रकाश सिंह उर्फ मंडू सिंह की तलाश सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। वार्ड नंबर-7 निवासी रामप्रकाश का दो दिन की खोज के बाद भी पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रामप्रकाश रविवार को स्नान करने घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। लोगों ने बड़हिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाकर तलाश शुरू कराई। SDRF की टीम ने रविवार देर शाम तक गंगा में खोजबीन की, लेकिन रामप्रकाश का पता नहीं चला। सोमवार को भी टीम ने घाट पर तलाशी अभियान चलाया। काफी देर तक खोजने के बाद भी सफलता नहीं मिली। परिजन रविवार रातभर कॉलेज गंगा घाट पर बैठे रहे। सोमवार को भी वे घाट पर मौजूद थे। SDRF की टीम के अभियान खत्म कर लौटने के बाद भी परिजन वहीं बैठे रहे। उन्हें रामप्रकाश के मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद से बड़हिया पुलिस मौके पर मौजूद है। घाट पर स्थानीय लोगों का आना-जाना भी जारी है। वही अभी भी ग्रामीण और परिवार के सदस्य शव की बरामदगी को लेकर घाट पर बैठे हुए हैं।

