मुजफ्फरपुर के तत्कालीन डीईओ के ठिकानों पर रेड:प्राचार्य से मारपीट-रिश्वत के पहले लग चुके आरोप, अभी BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर हैं

मुजफ्फरपुर के तत्कालीन डीईओ के ठिकानों पर रेड:प्राचार्य से मारपीट-रिश्वत के पहले लग चुके आरोप, अभी BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर हैं

पूर्व DEO अजय कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर EOU की छापेमारी, पटना में दो और बेगूसराय में एक जगह पहुंची टीम मुजफ्फरपुर के पूर्व DEO अजय कुमार सिंह पर EOU का शिकंजा, तीन ठिकानों पर छापेमारी विवादों में रहे पूर्व DEO अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर EOU रेड, पटना-बेगूसराय में कार्रवाई पूर्व DEO अजय कुमार सिंह के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, तीन ठिकानों पर छापा भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों से घिरे पूर्व DEO अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर EOU की रेड

बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड (BBOSE) के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह 2025 तक मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) थे। इनका कार्यकाल विवादों से घिरा हुआ है। उन पर तानाशाही रवैये, भ्रष्टाचार, जनप्रतिनिधियों से झड़प और स्कूल प्राचार्य से मारपीट के आरोप हैं। अब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अजय कुमार सिंह की तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। पटना में 2 और बेगूसराय के एक ठिकाने पर टीम पहुंची है। विधायक ने लगाया था रिश्वत का आरोप अजय कुमार सिंह की मुजफ्फरपुर में कार्यकाल के दौरान भाजपा विधायक अशोक सिंह के साथ तनातनी भी सुर्खियों में रही थी। विधायक अशोक सिंह मुजफ्फरपुर के पारू क्षेत्र से हैं। डीईओ अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में डीएम सुब्रत कुमार सेन से लिखित शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विधायक अशोक सिंह ने उनके आवास पर आकर नियम विरुद्ध भुगतान का दबाव बनाया और उन्हें धमकी दी। दूसरी ओर, विधायक अशोक सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश के बावजूद डीईओ स्थानीय ठेकेदारों के बकाया भुगतान को लटका रहे थे। विधायक ने यह भी आरोप लगाया था कि अधिकारी रिश्वत के बिना काम नहीं करते, जिससे आम जनता, शिक्षक और ठेकेदार परेशान हैं। प्राचार्य को स्टांप पैड से मारने का आरोप विवादों में एक और मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र के करमचंद रामपुर बलड़ा माध्यमिक विद्यालय का है। यहां निरीक्षण के दौरान तत्कालीन डीईओ और प्राचार्य राकेश कुमार के बीच बहस हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई थी। इस घटना में दोनों पक्षों को चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान प्राचार्य राकेश कुमार ने आरोप लगाया था कि डीईओ ने समर्सिबल कार्य और उपस्थिति के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत देने से मना करने पर डीईओ ने स्टांप पैड से उनके चेहरे पर हमला किया और उनके सहयोगियों ने लोहे के माइक से पिटाई की। इस हाथापाई में डीईओ भी टेबल के शीशे से टकराकर घायल हो गए थे। उपमुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना और MLC से टकराव मई 2025 में जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक के दौरान बिहार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने डीईओ अजय कुमार सिंह को स्कूलों में हुए विकास कार्यों (बेंच-डेस्क, मरम्मती, समरसेबल आदि) के भुगतान का विवरण 3 दिनों में उपलब्ध कराने का कड़ा आदेश दिया था। आदेश के 20 दिनों बाद भी रिपोर्ट न सौंपने पर विधान पार्षद (MLC) वंशीधर ब्रजवासी ने मई 2025 के अंत में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर डीईओ पर उपमुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना और जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। एमएलसी ब्रजवासी ने डीईओ पर करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए बिहार विधान परिषद में इस मामले को प्रमुखता से उठाया और विशेष वित्तीय अंकेक्षण (फाइनेंशियल ऑडिट) और जांच की मांग की थी। पूर्व DEO अजय कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर EOU की छापेमारी, पटना में दो और बेगूसराय में एक जगह पहुंची टीम मुजफ्फरपुर के पूर्व DEO अजय कुमार सिंह पर EOU का शिकंजा, तीन ठिकानों पर छापेमारी विवादों में रहे पूर्व DEO अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर EOU रेड, पटना-बेगूसराय में कार्रवाई पूर्व DEO अजय कुमार सिंह के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, तीन ठिकानों पर छापा भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों से घिरे पूर्व DEO अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर EOU की रेड

बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड (BBOSE) के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह 2025 तक मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) थे। इनका कार्यकाल विवादों से घिरा हुआ है। उन पर तानाशाही रवैये, भ्रष्टाचार, जनप्रतिनिधियों से झड़प और स्कूल प्राचार्य से मारपीट के आरोप हैं। अब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अजय कुमार सिंह की तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। पटना में 2 और बेगूसराय के एक ठिकाने पर टीम पहुंची है। विधायक ने लगाया था रिश्वत का आरोप अजय कुमार सिंह की मुजफ्फरपुर में कार्यकाल के दौरान भाजपा विधायक अशोक सिंह के साथ तनातनी भी सुर्खियों में रही थी। विधायक अशोक सिंह मुजफ्फरपुर के पारू क्षेत्र से हैं। डीईओ अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में डीएम सुब्रत कुमार सेन से लिखित शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विधायक अशोक सिंह ने उनके आवास पर आकर नियम विरुद्ध भुगतान का दबाव बनाया और उन्हें धमकी दी। दूसरी ओर, विधायक अशोक सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश के बावजूद डीईओ स्थानीय ठेकेदारों के बकाया भुगतान को लटका रहे थे। विधायक ने यह भी आरोप लगाया था कि अधिकारी रिश्वत के बिना काम नहीं करते, जिससे आम जनता, शिक्षक और ठेकेदार परेशान हैं। प्राचार्य को स्टांप पैड से मारने का आरोप विवादों में एक और मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र के करमचंद रामपुर बलड़ा माध्यमिक विद्यालय का है। यहां निरीक्षण के दौरान तत्कालीन डीईओ और प्राचार्य राकेश कुमार के बीच बहस हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई थी। इस घटना में दोनों पक्षों को चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान प्राचार्य राकेश कुमार ने आरोप लगाया था कि डीईओ ने समर्सिबल कार्य और उपस्थिति के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत देने से मना करने पर डीईओ ने स्टांप पैड से उनके चेहरे पर हमला किया और उनके सहयोगियों ने लोहे के माइक से पिटाई की। इस हाथापाई में डीईओ भी टेबल के शीशे से टकराकर घायल हो गए थे। उपमुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना और MLC से टकराव मई 2025 में जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक के दौरान बिहार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने डीईओ अजय कुमार सिंह को स्कूलों में हुए विकास कार्यों (बेंच-डेस्क, मरम्मती, समरसेबल आदि) के भुगतान का विवरण 3 दिनों में उपलब्ध कराने का कड़ा आदेश दिया था। आदेश के 20 दिनों बाद भी रिपोर्ट न सौंपने पर विधान पार्षद (MLC) वंशीधर ब्रजवासी ने मई 2025 के अंत में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर डीईओ पर उपमुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना और जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। एमएलसी ब्रजवासी ने डीईओ पर करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए बिहार विधान परिषद में इस मामले को प्रमुखता से उठाया और विशेष वित्तीय अंकेक्षण (फाइनेंशियल ऑडिट) और जांच की मांग की थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *