अर्शदीप सिंह ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया कमाल, सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे तेज गेंदबाज बने

अर्शदीप सिंह ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया कमाल, सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे तेज गेंदबाज बने

Arshdeep Singh T20I Record: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के स्टार पेसर अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मुकाम हासिल कर लिया है। वह इतिहास रचते हुए 149 टी20 इंटरनेशनल विकेट हासिल करते हुए सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने बहरीन के तेज गेंदबाज रिजवान बट के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 148 विकेट दर्ज हैं। अर्शदीप यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सीमर्स

रैंक गेंदबाज टीम विकेट स्ट्राइक रेट
1 टिम साउथी न्यूजीलैंड 164 16.7
2 मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश 163 17.1
3 अर्शदीप सिंह भारत 149* 14.0
4 रिजवान बट बहरीन 148 14.1
5 मार्क अडायर आयरलैंड 142 15.1

खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *