B.P Singh Passed Away: नहीं रहे CID और ‘आहट’ प्रोड्यूसर ब्रिजेंद्र पाल सिंह, हार्ट अटैक से गई जान

B.P Singh Passed Away: नहीं रहे CID और ‘आहट’ प्रोड्यूसर ब्रिजेंद्र पाल सिंह, हार्ट अटैक से गई जान

CID Producer B.P Singh Death: भारतीय टेलीविजन के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय शो CID और आहट को निर्माण करने वाले प्रोड्यूसर बी.पी सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। खबर है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। इस बुरी खबर की जानकारी खुद फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने दी है। जैसे ही ये खबर आई सोशल मीडिया पर लोगों ने श्रद्धांजलि देने शुरू कर दिया।

CID और आहट जैसे शो देने वाले प्रोड्यूसर बी.पी सिंह का निधन

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बी. पी. सिंह के निधन की खबर दी। उन्होंने दुख जताते हुए लिखा कि सुबह-सुबह इस तरह के लीजेंड के जाने की खबर सुनना बेहद झकझोर देने वाला है। उन्होंने बताया कि बी. पी. सिंह ने अपने क्रिएशन और विजन से देश के करोड़ों दर्शकों को अपने शोज से बांधे रखा।

अशोक पंडित ने अपने शोक संदेश में लिखा, “आज सुबह तड़के एक बेहतरीन प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बी. पी. सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्हें दिल का एक बड़ा दौरा पड़ा था। वह एक शानदार फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपने क्राइम शो ‘सी.आई.डी.’ और ‘आहट’ से पूरे देश को बांधे रखा। उनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।”

उन्होंने आगे यह भी बताया कि जब बी. पी. सिंह ‘आईएफ टीडीए’ (IFTDA) के अध्यक्ष थे, तब वह उनके काफी करीब रहे थे और उन्हें एक बेहतरीन इंसान व अच्छा दोस्त मानते थे। मनोरंजन जगत में उनके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

बी.पी सिंह का कब होगा अंतिम संस्कार?

बी. पी. सिंह के परिवार और करीबियों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए यह जानकारी दी गई है कि उनका अंतिम संस्कार कल यानी 28 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दौरान उनके परिवार की तरफ से अंतिम संस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारियां और समय जल्द ही बता दिया जाएगा। ‘सीआईडी’ के एसीपी प्रद्युम्न और पूरी टीम के साथ-साथ उनके तमाम चाहने वाले और इंडस्ट्री के कलाकार इस अपूरणीय क्षति पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *