कोडरमा घाटी में मछली लदा ट्रक खाई में पलटा:आंध्रप्रदेश से खगड़िया जा रहा था ट्रक, ड्राइवर और खलासी दोनों सुरक्षित

कोडरमा घाटी में मछली लदा ट्रक खाई में पलटा:आंध्रप्रदेश से खगड़िया जा रहा था ट्रक, ड्राइवर और खलासी दोनों सुरक्षित

कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोडरमा घाटी के बन्दरचुआं के समीप सोमवार सुबह मछली लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक शंकर कुमार और खलासी रमेश कुमार बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आईं, जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और खाई में गिरे ट्रक को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। आंध्रप्रदेश से खगड़िया जा रहा था ट्रक चालक शंकर कुमार ने बताया कि ट्रक में आंध्रप्रदेश से मछली लोड की गई थी और उसे बिहार के खगड़िया जिले में डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था। सोमवार सुबह ट्रक कोडरमा घाटी के बन्दरचुआं के समीप ढलाननुमा सड़क पर पहुंचा। इसी दौरान अचानक ट्रक फिसलने लगा। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने के लिए ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक काम नहीं करने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरा। ट्रक से छलांग लगाकर बचाई जान हादसे के दौरान चालक शंकर कुमार और खलासी रमेश कुमार ने सूझबूझ का परिचय दिया। ट्रक के खाई में गिरने से पहले दोनों ने मौका पाकर वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, छलांग लगाने के दौरान दोनों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। हादसे में राहत की बात यह रही कि ट्रक में लदी मछलियां ट्रक के अंदर ही सुरक्षित रहीं। मछलियां सड़क या आसपास के जंगल में नहीं बिखरीं। घटना के बाद पुलिस ने मौके का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खाई से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई। कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोडरमा घाटी के बन्दरचुआं के समीप सोमवार सुबह मछली लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक शंकर कुमार और खलासी रमेश कुमार बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आईं, जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और खाई में गिरे ट्रक को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। आंध्रप्रदेश से खगड़िया जा रहा था ट्रक चालक शंकर कुमार ने बताया कि ट्रक में आंध्रप्रदेश से मछली लोड की गई थी और उसे बिहार के खगड़िया जिले में डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था। सोमवार सुबह ट्रक कोडरमा घाटी के बन्दरचुआं के समीप ढलाननुमा सड़क पर पहुंचा। इसी दौरान अचानक ट्रक फिसलने लगा। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने के लिए ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक काम नहीं करने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरा। ट्रक से छलांग लगाकर बचाई जान हादसे के दौरान चालक शंकर कुमार और खलासी रमेश कुमार ने सूझबूझ का परिचय दिया। ट्रक के खाई में गिरने से पहले दोनों ने मौका पाकर वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, छलांग लगाने के दौरान दोनों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। हादसे में राहत की बात यह रही कि ट्रक में लदी मछलियां ट्रक के अंदर ही सुरक्षित रहीं। मछलियां सड़क या आसपास के जंगल में नहीं बिखरीं। घटना के बाद पुलिस ने मौके का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खाई से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *