मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 63 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलपरास वार्ड-8 निवासी ब्रजनंदन यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर ही गई जान जानकारी के अनुसार, ब्रजनंदन यादव सोमवार सुबह चाय पीने के लिए अपने घर से सड़क के दूसरी ओर स्थित दुकान पर जा रहे थे। एनएच-27 पार करते समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य तेज गति के वाहन ने भी उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे काफी दूर तक घसीटते चले गए। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सदर अस्पताल भेजा गया शव स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फुलपरास थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में पहुंचाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक, ब्रजनंदन यादव पूर्व में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की खबर से परिवार और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 63 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलपरास वार्ड-8 निवासी ब्रजनंदन यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर ही गई जान जानकारी के अनुसार, ब्रजनंदन यादव सोमवार सुबह चाय पीने के लिए अपने घर से सड़क के दूसरी ओर स्थित दुकान पर जा रहे थे। एनएच-27 पार करते समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य तेज गति के वाहन ने भी उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे काफी दूर तक घसीटते चले गए। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सदर अस्पताल भेजा गया शव स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फुलपरास थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में पहुंचाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक, ब्रजनंदन यादव पूर्व में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की खबर से परिवार और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।

