नवादा जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कोआकोल चेकपोस्ट पर जांच के दौरान एक कार से 198 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, कार की जांच के दौरान पांच ब्रांड की शराब मिली। जब्त शराब की कुल मात्रा 198 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक चन्द्र प्रसाद (पिता रामचित्र प्रसाद, सेक्टर-08/सी, ई रोड, बोकारो) और दीपक कुमार (पिता कुन्दन चौधरी, सेक्टर-08/डी, स्ट्रीट-50, ओल्ड बोकारो) के रूप में हुई है। ये दोनों झारखंड के बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब बोकारो में लोड की गई थी और उसे खैरा जुमई ले जाया जा रहा था। उत्पाद विभाग ने शराब और वाहन को जब्त कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नवादा जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कोआकोल चेकपोस्ट पर जांच के दौरान एक कार से 198 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, कार की जांच के दौरान पांच ब्रांड की शराब मिली। जब्त शराब की कुल मात्रा 198 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक चन्द्र प्रसाद (पिता रामचित्र प्रसाद, सेक्टर-08/सी, ई रोड, बोकारो) और दीपक कुमार (पिता कुन्दन चौधरी, सेक्टर-08/डी, स्ट्रीट-50, ओल्ड बोकारो) के रूप में हुई है। ये दोनों झारखंड के बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब बोकारो में लोड की गई थी और उसे खैरा जुमई ले जाया जा रहा था। उत्पाद विभाग ने शराब और वाहन को जब्त कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

