जौनपुर में भजन संध्या:’चौरा माता मंदिर’ में 18 को सजेगी माता की चौकी

जौनपुर में भजन संध्या:’चौरा माता मंदिर’ में 18 को सजेगी माता की चौकी

जौनपुर के रुहट्टा स्थित बाल संस्था चौरा माता मंदिर के तत्वावधान में आगामी रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को एक भव्य ‘माता जी का जागरण और भजन संध्या’ का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य जागरण और भजन संध्या का कार्यक्रम उमरपुर, रुहट्टा-जौनपुर स्थित प्रसिद्ध चौराहा माता मंदिर (चौरा माता मंदिर) परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 18 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे से प्रारंभ होकर मां भगवती की इच्छा तक अनवरत चलेगा। इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक और कलाकार माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगे और मनमोहक भजनों व झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। माता के विशाल दरबार को फूलों, विद्युत झालरों और भव्य पंडाल से सजाया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। जागरण को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यहां आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *