कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा गांव में पुलिस और प्रशासनिक टीम ने एक गोदाम पर छापेमारी कर 27 किलो गांजा बरामद किया है। गांजा 14 पैकेटों में रखा हुआ था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गोदाम मालिक प्रकाश तिवारी को हिरासत में लिया है। मौके से एक वाहन भी जब्त किया गया है। दुर्गावती के अंचलाधिकारी के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट की मांग की थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम की तलाशी ली। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 14 पैकेटों में मिला 27 किलो गांजा तलाशी के दौरान गोदाम से 14 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें करीब 27 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त करने के साथ एक वाहन को भी कब्जे में लिया है। गोदाम मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ पुलिस ने गोदाम मालिक प्रकाश तिवारी को हिरासत में लिया है। उनसे गांजा गोदाम तक पहुंचने और वहां रखे जाने को लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया और जांच के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। मालिक बोला- गोदाम पांच साल के लिए लीज पर दिया था पूछताछ में प्रकाश तिवारी ने बताया कि वह बनारस के रहने वाले हैं। उनके अनुसार, उन्होंने गोदाम बनारस निवासी बबलू जायसवाल को पांच साल के लिए लीज पर दिया था। प्रकाश तिवारी ने बताया कि गोदाम को धान, मक्का और भूसा रखने तथा पशु आहार बनाने के उद्देश्य से लीज पर दिया गया था। उन्होंने गोदाम में किसी अवैध गतिविधि की जानकारी होने से इनकार किया है। लीज के दस्तावेज पुलिस को देने की बात प्रकाश तिवारी ने कहा कि उनके पास गोदाम से संबंधित लीज के कागजात और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने इन्हें पुलिस के सामने प्रस्तुत करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि गोदाम में गांजा कब, कैसे और किसके द्वारा रखा गया था। कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा गांव में पुलिस और प्रशासनिक टीम ने एक गोदाम पर छापेमारी कर 27 किलो गांजा बरामद किया है। गांजा 14 पैकेटों में रखा हुआ था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गोदाम मालिक प्रकाश तिवारी को हिरासत में लिया है। मौके से एक वाहन भी जब्त किया गया है। दुर्गावती के अंचलाधिकारी के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट की मांग की थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम की तलाशी ली। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 14 पैकेटों में मिला 27 किलो गांजा तलाशी के दौरान गोदाम से 14 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें करीब 27 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त करने के साथ एक वाहन को भी कब्जे में लिया है। गोदाम मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ पुलिस ने गोदाम मालिक प्रकाश तिवारी को हिरासत में लिया है। उनसे गांजा गोदाम तक पहुंचने और वहां रखे जाने को लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया और जांच के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। मालिक बोला- गोदाम पांच साल के लिए लीज पर दिया था पूछताछ में प्रकाश तिवारी ने बताया कि वह बनारस के रहने वाले हैं। उनके अनुसार, उन्होंने गोदाम बनारस निवासी बबलू जायसवाल को पांच साल के लिए लीज पर दिया था। प्रकाश तिवारी ने बताया कि गोदाम को धान, मक्का और भूसा रखने तथा पशु आहार बनाने के उद्देश्य से लीज पर दिया गया था। उन्होंने गोदाम में किसी अवैध गतिविधि की जानकारी होने से इनकार किया है। लीज के दस्तावेज पुलिस को देने की बात प्रकाश तिवारी ने कहा कि उनके पास गोदाम से संबंधित लीज के कागजात और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने इन्हें पुलिस के सामने प्रस्तुत करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि गोदाम में गांजा कब, कैसे और किसके द्वारा रखा गया था।

