कानपुर के MLC अरुण पाठक को वाराणसी की कमान:जिला-महानगर के प्रभारी बनाए गए, कौशलेंद्र को सोनभद्र की जिम्मेदारी

कानपुर के MLC अरुण पाठक को वाराणसी की कमान:जिला-महानगर के प्रभारी बनाए गए, कौशलेंद्र को सोनभद्र की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार की शाम अपने संगठनात्मक जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारियों को दायित्व दिया गया, इसमें से कुछ उसी जिले में रिपीट भी किए गए। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रबंधन में इन जिला प्रभारियों की अहम भूमिका होगी। आगामी दिनों में पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी नियुक्त किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार शाम 7:30 बजे जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें काशी क्षेत्र के वाराणसी में कानपुर के एमएलसी अरुण पाठक को प्रभारी बनाया गया। उन्हें महानगर और जिला दोनों संगठन का प्रभार दिया गया। पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल को सोनभद्र का जिला प्रभारी बनाया गया, कौशलेंद्र काफी समय तक प्रतापगढ़ जिले के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नए सांगठनात्मक फेरबदल में उन्हें सोनभद्र भेजा गया। गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष और काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को मिर्जापुर का जिला प्रभारी बनाया गया है। भानुप्रताप जिलाध्यक्ष पद से हटने के बाद लंबे समय से प्रतीक्षारत थे, अब संगठन ने उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां दी हैं । सुल्तानपुर की प्रभारी और पूर्व प्रदेश मंत्री मीना चौबे को अब चंदौली का प्रभार दिया गया है। दिनेश मौर्य को जिला प्रभारी-मछलीशहर के नए दायित्व पर भेजा गया है, जिसे सजातीय वोटों और जौनपुर सांसद की काट माना जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *