युवक की मौत के बाद फतेहगढ़-कोतवाली के बाहर बैठे परिजन:केस दर्ज करने की मांग, पत्नी का आरोप- पड़ोसियों ने मारपीट की थी

युवक की मौत के बाद फतेहगढ़-कोतवाली के बाहर बैठे परिजन:केस दर्ज करने की मांग, पत्नी का आरोप- पड़ोसियों ने मारपीट की थी

फर्रुखाबाद में एक युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य लोग फतेहगढ़ कोतवाली के बाहर सड़क पर बैठ गए। केस दर्ज करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन से जाम लग गया। सीओ सिटी अभय वर्मा के कार्रवाई का भरोसा देने के बाद जाम खुलवाया गया। मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर नौखंडा गांव का है। कुत्ते को डंडा मारने के विवाद में मारपीट का आरोप संदीप की पत्नी प्रीति का आरोप है कि दो दिन पहले पड़ोसी के कुत्ते ने उनके पति को काट लिया था। इस पर संदीप ने कुत्ते को डंडा मार दिया था। इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने उनके पति के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह संदीप को लोहिया अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के बाहर सड़क पर बैठे परिजन शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद संदीप की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य फतेहगढ़ कोतवाली के बाहर पहुंच गए। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई महिलाएं और पुरुष सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया और केस दर्ज करने का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुलवाया गया। पैनल से पोस्टमार्टम, विसरा सुरक्षित संदीप के शव का शनिवार को पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के मुताबिक, मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के चार लोगों ने संदीप के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार की ओर से शिकायत दी गई है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *