Ind vs Aus U19 2nd Youth ODI: आर्यवीर सहवाग और अन्‍वय द्रविड़ फिर गर्दा उड़ाने को तैयार, जानें कब-कहां खेला जाएगा मुकाबला

Ind vs Aus U19 2nd Youth ODI: आर्यवीर सहवाग और अन्‍वय द्रविड़ फिर गर्दा उड़ाने को तैयार, जानें कब-कहां खेला जाएगा मुकाबला

Ind vs Aus U19 2nd Youth ODI: इंडिया अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को राजकोट में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले यूथ वनडे में 7 रन से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम की नजर दूसरे यूथ वनडे को जीतकर सीरीज पर कब्‍जा करने पर होगी। वहीं, क्रिकेट फैंस की नजर भारतीय पूर्व स्‍टार ओपनर वीरेंदर सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्‍वय द्रविड़ पर टिकी होंगी। जिन्‍होंने पिछले यानी अपने डेब्‍यू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

बारिश बाधित मैच में खेली थी शानदार पारियां

ऑस्‍ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ बारिश बाधित मैच में आर्यवीर सहवाग ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत देते हुए 28 रन की अहम पारी खेली थी। वहीं, अन्‍वय द्रविड़ ने मध्‍यक्रम में आते हुए महज 18 गेंदों पर 211 से ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से 38 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अब ये दोनों दूसरे मुकाबले में अपनी शुरुआत को बड़ी पारी खेलने पर होगी। अगर राजकोट का मौसम ठीक रहता है, तो दूसरा मुकाबला पूरे 50 ओवर का होगा, जिसमें इन दोनों के पास अपने आपको साबित करने का अच्‍छा मौका भी होगा।

इंडिया अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 दूसरा यूथ ODI कब है?

इंडिया अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 दूसरा यूथ ODI राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में सोमवार 21 सितंबर को सुबह 9:00 बजे IST से शुरू होगा। इससे पहले दोनों टीमों कप्‍तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी प्‍लेइंग इलेवन की घोषणा करेंगे।

नहीं होगी लाइव स्‍ट्रीमिंग

बता दें कि इंडिया अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 दूसरे यूथ ODI की किसी भी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जाएगी।

इंडिया अंडर-19 टीम

लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अर्जुन राजपूत, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़, यशबर्धन चौहान, मनाल चौहान, यशवीर गौड़, वीके विनीत, शविन विनोद, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, कुशाग्र ओझा, रोहित यादव, चिगुरुपति वेंकट

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम

हेडन बारबुलोविक, ब्लेक कैटल, चार्ली हेंडरसन (विकेट कीपर), जेड हॉलिक, एली ब्रेन, जैक जोसनेक, मैथ्यू लॉफ, केसी बार्टन, विल बायरोम, स्पेंसर ग्रीन, कॉनर ग्रेगरी, नील पटेल, जैकब पिएट्ज़, पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस, थॉमस वासेओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *