कांग्रेस पर वंदे मातरम् का अपमान करने का आरोप:नवगछिया में भाजपा ने कैंडल मार्च निकाला, देश से मांफी मांगने की मांग

कांग्रेस पर वंदे मातरम् का अपमान करने का आरोप:नवगछिया में भाजपा ने कैंडल मार्च निकाला, देश से मांफी मांगने की मांग

नवगछिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला इकाई ने रविवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता के नेतृत्व में महाराज जी चौक से शुरू होकर वैशाली चौक पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के कथित अनादर को राष्ट्र का अपमान बताया। कार्यकर्ताओं ने वैशाली चौक पर कैंडल जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की अस्मिता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता आंदोलन की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रीय गीत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसके प्रति कथित असम्मान को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री मुरारी लाल चिरानिया, जिला मंत्री ममता रजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण भगत, नगर अध्यक्ष दीपक भगत, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू पासवान, जिला महामंत्री नीतेश दास, नगर निकाय जिला संयोजक अनिल केजरीवाल, बेटी बचाओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक अभिनंदन यादव, नगर महामंत्री लालबिहारी सिंह, मोहन सिंह और राजकुमार रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवगछिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला इकाई ने रविवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता के नेतृत्व में महाराज जी चौक से शुरू होकर वैशाली चौक पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के कथित अनादर को राष्ट्र का अपमान बताया। कार्यकर्ताओं ने वैशाली चौक पर कैंडल जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की अस्मिता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता आंदोलन की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रीय गीत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसके प्रति कथित असम्मान को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री मुरारी लाल चिरानिया, जिला मंत्री ममता रजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण भगत, नगर अध्यक्ष दीपक भगत, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू पासवान, जिला महामंत्री नीतेश दास, नगर निकाय जिला संयोजक अनिल केजरीवाल, बेटी बचाओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक अभिनंदन यादव, नगर महामंत्री लालबिहारी सिंह, मोहन सिंह और राजकुमार रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *