सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति भवन में पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिकारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच आपसी भाईचारा और सद्भाव कायम रखने का संकल्प दोहराया। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया गया राष्ट्रीय संकल्प दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के साथ ही शनिवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर समाहरणालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता विशेष सैदुल हसन खां, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण जयप्रकाश नारायण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह सहित सभी वरीय उप समाहर्ता एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि देश की मजबूती के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति भवन में पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिकारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच आपसी भाईचारा और सद्भाव कायम रखने का संकल्प दोहराया। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया गया राष्ट्रीय संकल्प दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के साथ ही शनिवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर समाहरणालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता विशेष सैदुल हसन खां, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण जयप्रकाश नारायण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह सहित सभी वरीय उप समाहर्ता एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि देश की मजबूती के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

