गोरखपुर में 16 साल से शादी ढूंढ रहा BA-पास दूल्हा:दूल्हे की ड्रेस में घूमता, कहता- उर्फी जावेद का बनाउंगी दुल्हनियां

गोरखपुर में 16 साल से शादी ढूंढ रहा BA-पास दूल्हा:दूल्हे की ड्रेस में घूमता, कहता- उर्फी जावेद का बनाउंगी दुल्हनियां

गाेरखपुर में BA पास एक व्यक्ति 16 साल से दूल्हे की ड्रेस में घूम रहा है। उसका कहना है कि शादी करूंगा तो उर्फी जावेद से ही, वरना कुंवारा ही रहूंगा। जब तक वो शादी के लिए मान नहीं जाती, तब तक इंतजार करता रहूंगा। अगर उर्फी मुझे लेने आई तो उसकी तलाश में एक दिन मैं ही साइकिल से ही मुंबई निकल जाऊंगा। जानिए पूरी कहानी…
कुशीनगर खड्डा के रहने वाले 35 साल के अभय पांडेय उर्फ दूल्हे राजा रोज सुबह घर से अपनी साइकिल से निकलतें हैं। कहीं भी जाते हैं दूल्हे का पूरा गेटअप लेकर ही निकलते। सिर पर सेहरा, शेरवानी, गले में टाई, और कंधे पर तौलियां रोज का उनका लुक बन गया है। अभय का कहना है कि पढ़ाई पूरा होने के बाद कई साल तक घर वालों ने रिश्ता ढूंढा। लेकिन कोई लड़की उन्हें पसंद नहीं की। जिसकी वजह से शादी नहीं हो सकी। इसलिए 16 साल से वे दूल्हा के वेश में ही घूम रहे हैं। ताकि कोई लड़की उन्हें पसंद कर ले और उनका घर बस जाए। पांच साल पहले उर्फी को सोशल मीडिया पर देखा
अभय ने बताया कि पांच साल पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर मॉडल और एक्टर उर्फी जावेद को देखा। उनका अंदाज अभय को खूब पसंद आया। तभी से उनको फॉलो करने लगे। उर्फी की हर वीडियो और फोटो देखते हैं। ऐसा करते-करते उन्हें उर्फी से जुड़ाव महसूस हुआ और तबसे ही उन्हीं से शादी करने का मन बना लिया और हर दिन इसी उम्मीद से घर से निकलते हैं कि एक दिन उर्फी से मुलाकात जरूर होगी। उर्फी हेलिकॉप्टर से आए और लेकर जाए
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए अभय ने कहा कि मैं उर्फी जावेद से कहना चाहता हूं कि देखिए आपका होने वाला दूल्हा नौका विहार पर घूम रहा है। तो आप हेलिकॉप्टर से आइए और अपने साथ लेकर जाइए। 30 से ऊपर शादियां कटी
अभय ने बताया कि अब तक उनकी 30 से ऊपर शादियां कट चुकी हैं। लगभग 50 रिश्ते भी आएं लेकिन किसी न किसी वजह से शादी नहीं हो सकी। इसीलिए ऐसे घूमते रहते हैं। बड़ा एक्टर बनने का सपना
अभय का कहना है कि उन्हें एक्टिंग, सिंगिंग और शायरी लिखना बेहद पसंद है। उनका सपना है कि एक दिन बहुत बड़े एक्टर बने। फिल्म इंडस्ट्री तक कैसे जाना है उन्हें कुछ नहीं पता। लेकिन उम्मीद है कि एक दिन एक्टर जरूर बनेंगे। फेमस होने के लिए फिलहाल सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हीरो अभय पांडेय के नाम से उनका अकाउंट भी है। जिसपर पिछले कुछ वर्षों से रील बनाकर पोस्ट भी करते हैं। इंस्टाग्राम पर 37 हजार और यूट्यूब पर 4.7 हजार फॉलोवर्स हैं। समाजशास्त्र से की BA की पढ़ाई
अभय का कहना है कि कुशीनगर से ही उन्होंने समाजशास्त्र से बीए की पढ़ाई की है। परिवार वालों का मन था कि आगे चलकर वे इंजीनियर बने। इलसिए बीटेक में एडमिशन करवाया लेकिन मन एक्टिंग में लगने के चलते उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *