इसराना में युवक पर हमला करने वाला अरेस्ट:पुरानी रंजिश में सिर पर धारदार हथियार मारा, आरोपी दो माह बाद आया पकड़ में

इसराना में युवक पर हमला करने वाला अरेस्ट:पुरानी रंजिश में सिर पर धारदार हथियार मारा, आरोपी दो माह बाद आया पकड़ में

पानीपत जिले की इसराना थाना पुलिस ने एक युवक का रास्ता रोककर धारदार लोहे की पत्ती से हमला करने वाले आरोपी को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नौल्था गांव के प्रवीण के रूप में हुई है। थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने बताया कि नौल्था निवासी कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी थी। कृष्ण के मुताबिक, 19 जुलाई की शाम करीब 4 बजे वह खेत जा रहा था। प्रवीण की आटा चक्की के पास पहुंचने पर प्रवीण बाहर आया और उसका रास्ता रोककर सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। भाई को आते देखकर फरार हुआ हमलावर कृष्ण ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो उसका भाई देवेंद्र वहां पहुंचा। देवेंद्र को आते देख आरोपी प्रवीण मौके से भाग गया। जाते समय उसने कृष्ण को जान से मारने की धमकी भी दी थी। कृष्ण की शिकायत पर इसराना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर हरिराम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रवीण ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्रवीण ने बताया कि वारदात से एक दिन पहले उसकी कृष्ण से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने यह हमला किया था। पुलिस ने आरोपी प्रवीण के पास से हमले में इस्तेमाल लोहे की धारदार पत्ती बरामद की है। वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *