नारनौल में जिला बार की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी; जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाईके बहल रहीं मौजूद

नारनौल में जिला बार की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी; जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाईके बहल रहीं मौजूद

हरियाणा के नारनौल में जिला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने वीरवार को बार रूम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाल ली। चुनाव अधिकारी करण सिंह यादव ने नवनियुक्त प्रधान सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाईके बहल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कई अधिवक्ता रहे मौजूद शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बार रूम अधिवक्ताओं से खचाखच भरा रहा। जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में अन्य अधिवक्ताओं ने समारोह में पहुंचकर नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यकारिणी ने ली शपथ समारोह में चौधरी विजयपाल सिंह बडेसरा गहली ने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद की शपथ ली। उनके साथ नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारियां संभालीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करने और बार की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। ये हैं कार्यकारिणी सदस्य नई कार्यकारिणी में प्रज्ञा शर्मा को उप प्रधान, हरेंद्र लाम्बा गढ़ी महासर को सचिव, प्रियंका मुलोदी को सह सचिव, अश्विनी यादव खालड़ा को ऑडिटर, देवेंद्र यादव बेवल को लाइब्रेरियन तथा राहुल भगवाड़िया सागरपुर को खजांची चुना गया है। ये रहे मौजूद समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षाली चौधरी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन राज, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनिका, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रमजीत सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जतिन गुजराल तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा न्यायाधीश हरीश सभरवाल, डॉ. मुकेश कुमार, आदित्य सिंह, गौरव, वंदना और निशा भी समारोह में उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिवक्ताओं और अन्य अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए बार एसोसिएशन के कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। समारोह के दौरान बार रूम में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *