अम्बेडकरनगर एसपी ने 17 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:9 सब-इंस्पेक्टर समेत मिली नई जिम्मेदारी, त्योहारों से पहले एसपी ने एक्शन लिया

अम्बेडकरनगर एसपी ने 17 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:9 सब-इंस्पेक्टर समेत मिली नई जिम्मेदारी, त्योहारों से पहले एसपी ने एक्शन लिया

अंबेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने आगामी त्योहारों और जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने मंगलवार रात नौ उपनिरीक्षकों समेत 17 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। सभी को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उपनिरीक्षक नागेंद्र प्रताप को चौकी बिड़हर की जिम्मेदारी आदेश के मुताबिक, उपनिरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह को थाना कोतवाली अकबरपुर से जहांगीरगंज की चौकी बिड़हर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, चौकी बिड़हर के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक चंद्रकांत सिंह को थाना कोतवाली अकबरपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक रामबचन यादव को पुलिस लाइन से थाना जहांगीरगंज, रमेश यादव को थाना बेवाना और बृजलाल को थाना कोतवाली आलापुर भेजा गया है। शिवजीत बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली अकबरपुर और अमलेश यादव को थाना कोतवाली आलापुर में तैनाती दी गई है। तीन उपनिरीक्षकों के थाने बदले उपनिरीक्षक रामखेलाड़ी हरिजन को थाना कोतवाली आलापुर से थाना जैतपुर भेजा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक कृष्णा यादव का तबादला थाना जहांगीरगंज से थाना सम्मनपुर किया गया है। महिला मुख्य आरक्षी समेत 8 आरक्षियों की भी तैनाती बदली महिला मुख्य आरक्षी सरोज यादव को थाना कटका से थाना कोतवाली अकबरपुर भेजा गया है। पुलिस लाइन से आरक्षी सत्येंद्र प्रसाद को थाना जैतपुर, शिवाजी यादव को थाना राजेसुल्तानपुर और कृष्ण पाल को थाना कोतवाली टांडा में तैनाती मिली है। कपिल रावत और मो. शाहरूख को थाना सम्मनपुर भेजा गया है। आरक्षी अजय चौधरी का तबादला थाना इब्राहिमपुर से थाना कोतवाली अकबरपुर किया गया है। वहीं, आरक्षी मुलायम यादव को पुलिस लाइन से थाना कटका भेजा गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती से पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *