नावकोठी|राजकीय डिग्री महाविद्यालय, नावकोठी के अध्ययन केंद्र अकहा-ररिऔना में विश्वविद्यालय के निर्देश पर मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर हुआ। महाविद्यालय परिसर में प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। समस्याएं सुनीं। शिकायतों पर चर्चा हुई। सुझाव लिए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य अंजनी कुमार, बीईओ मेधा वर्मा ऑनलाइन जुड़े। शिविर की शुरुआत महाविद्यालय प्रभारी सुमन कुमार के संबोधन से हुई। उन्होंने शिविर का उद्देश्य बताया। महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया समझाई। विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी समस्याएं, सुझाव खुलकर रखें। शिविर में हिंदी विभाग के प्रियांशु कुमार, शिवम तिवारी, अर्थशास्त्र विभाग की भावना कुमारी, अमितेश प्रकाश, राजनीति विज्ञान विभाग की ज्योति कुमारी, इतिहास विभाग की नंदिता ने मार्गदर्शन किया। नावकोठी|राजकीय डिग्री महाविद्यालय, नावकोठी के अध्ययन केंद्र अकहा-ररिऔना में विश्वविद्यालय के निर्देश पर मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर हुआ। महाविद्यालय परिसर में प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। समस्याएं सुनीं। शिकायतों पर चर्चा हुई। सुझाव लिए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य अंजनी कुमार, बीईओ मेधा वर्मा ऑनलाइन जुड़े। शिविर की शुरुआत महाविद्यालय प्रभारी सुमन कुमार के संबोधन से हुई। उन्होंने शिविर का उद्देश्य बताया। महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया समझाई। विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी समस्याएं, सुझाव खुलकर रखें। शिविर में हिंदी विभाग के प्रियांशु कुमार, शिवम तिवारी, अर्थशास्त्र विभाग की भावना कुमारी, अमितेश प्रकाश, राजनीति विज्ञान विभाग की ज्योति कुमारी, इतिहास विभाग की नंदिता ने मार्गदर्शन किया।

